http://pinkcitygold.blogspot.com/
mail your suggestion, views, comment

जयपुर में पतंग उत्‍सव

ब्‍याज दरों को भी बढाया तेल को भी बढाया फायदा किसे है सोचा किसी ने

हां, हाल ही में बढाये गये तेल के दामों के साथ-साथ कई राज्‍यों ने कर्मचारियों का मंहगाई भत्‍ता भी बढा दिया है क्‍यों बढाया यह तो पता नहीं लेकिन अगर वास्‍तव में घाटा हो रहा होता तो कर्मचारियों को बढा हुआ मंहगाई भत्‍ता नहीं मिलता। ज्ञातव्‍य रहे की तेल के दाम बढाने के साथ ही राज्‍यों के कर्मचारियों का लगभग 30 प्रतिशत या अधिक तक मंहगाई भत्‍ता भी बढा दिया गया है कुछ राज्‍यों अब बढाया जाने वाला है। उधर आरबीआई ने ब्‍याज दों को बढा दिया है तो कई राज्‍यों की रोडवेज भी अब किराया बढाने में लगी है। यह बात तो साफ है कि आम आदमी के उपर मंहागई की मार बढती ही जा रही है।
अब बात करें ब्‍याज दर की तो सबसे ज्‍यादा मार आम आवाम पर ही पडेगी। क्‍योंकि आम आदमी की बचत वर्तमान समय में काफी कम है और लोन आदि पर उसे ब्‍याज ज्‍यादा चुकाना पड रहा है। जबकि बचत के मामले में हमारे राजनेता, आद्योगिक घराने, देश के नौकरशाह और राजकर्मचारी अधिक हैं और इनही को फायदा पहुंचाने के लिये सरकार ने ऐसा किया है। साफ-साफ नजर आ रहा है कि कांग्रेस की सरकार जनता से लूट कर चंद कर्मचारियों और राजनेताओं पर पैसा लूटा कर चुनाव जीतना चा‍हती है। आखीर चुनाव में मुख्‍य भूमिका भी तो राजकर्मचारियों और नौकरशाहों की ही होती है। आम आदमी तो मात्र मतदान ही कर सकता है। बाकी हेराफेरी तो इन्‍ही राजकर्मचारियों के द्वारा होती है।
हमारा साफ सोच है कि चंद कर्मचारियों और नेताओं व नौकरशाहों या कहें आद्योगिक घरानों को जब-जब फायदा पहुंचाया जायेगा तब-तब देश में मंहगाई बढेगी। अगर इन राजनेताओं, कर्मचारियों और नौकरशाहों का वेतन कम कर दिया जाये और बचे हुए पैसे से मंहगाई पर कापू पाया जाये तो पूरे देश का भला हो सकता है। लेकिन ये चंद लोगों को फायदा पहुंचाने की नियता से की गई वृ‍धि पूरे देश में आहाकार मचाने वाली है और यह सोच सरकार की व्‍यापारी वाली सोच है इससे लगता है कि अब सरकार, सरकार नहीं एक व्‍यापारी बन गई है। आम अवाम की नहीं अब सरकार चंद लोगों की सोचने लगी है।

तेल कंपनियों को रोज हो रहा ५० करोड़ रुपये का घाटा बताया जा रहा हैं।

ताजा बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर १.२० रुपये प्रति लीटर का नुकसान होना बताया जा रहा है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की खुदरा पेट्रोलियम कंपनियों को पेट्रोल के दामों में वृद्घि के बावजूद हर दिन करीब ५० करोड़ रुपये का नुकसान होना बताया जा है। उल्लेखनीय है कि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने गत बुधवार को पेट्रोल के खुदरा मूल्यों में २.९५ रुपये प्रति लीटर की वृद्घि की घोषणा की थी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल के खुदरा मूल्यों में २.९५ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, वहीं देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर २.९६ रुपये की बढ़ोतरी की है। इसी तरह हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी पेट्रोल महंगा कर दिया है। निजी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों में एस्सार ऑयल और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी पेट्रोल के खुदरा दामों में वृद्घि की है। चालू साल (कैलेंडर वर्ष) में पेट्रोल के दामों में दूसरी सबसे बड़ी वृद्घि है। इस बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर १.२० रुपये प्रति लीटर का घाटा होना बताया जा रहा है। लेकिन सरकार और सरकारी नौकरशाहों ने कभी भी अपनी तनखवाहों को कम करने और इन कम्पनीयों में घाटे के नाम पर हो रही गड़बड़ीयों पर कोई कार्यवाही नहीं की है। ज्ञातव्य रहे कि वर्तमान में किसी भी पैट्रोल कम्पनी को कोई घाटा नहीं है। अगर भरोसा नहीं है तो इनके बहीखातों की जांच करलें सारी सच्चाई सामने आ जायेगी। इन कम्पनीयों में हो रही घालामेली तो वेसे ही जगजाहिर हैं। लेकिन यह तो दावे से कहा ही जा सकता है कि इन कम्पनीयों को किसी भी प्रकार का कोई घटा नहीं है। यह सब नोटंकी सरकार और उसके नेताओं कि मिलीभगत से हो रही है। इन उत्पादों पर लगने वाला टैक्स भी तो जनता से ही वसूला जा रहा है। हम तो जनता से उम्मीद करेंगे कि वह भी अच्छी तरह से जाने कि वास्तव में घाटा क्यों हो रहा है? हो भी रहा है कि नहीं? जहां तक हमारी समझ है ये आंकडों का ही खेल है?

देश की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाचा क्यों?

आज देश में अमेरीका के राष्ट्रपति का आगमन हुआ है और इससे पहिले सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जुम्मेदारी अमेरीका के सुरक्षा दस्तों ने अपने हाथों में ले ली है। हमारे देश के महत्वपूर्ण हिस्सों में भी आज अमेरीका के सुरक्षा दस्तों का कब्जा है और उस पर विभिन्न तरीकों से निगरानी की जा रही है। अब सवाल है कि क्या हमारे देश के राजनेताओं को याद नहीं कपड़े उतारने वाली घटनाऐं। या अमेरीका के आगे झुके पड़े हैं ये बेशर्म अथवा देश को गुलाम बनाने की कोई बड़ी साजिश है?हमारे सुरक्षा बलों को दुनिया के उच्च स्तर के सुरक्षा दस्तों में गिना जाता है। तो फिर हमारे ही देश में हमारे सुरक्षा दस्तों के ऊपर अमेरीका के इन सुरक्षा दस्तों को तैनात करने का क्या औचित्य है? इससे यह तो माना ही जा सकता है कि हमारे सुरक्षा दस्तों का मनोबल तोडऩे की एक बड़ी साजिश पर्दे के पीछे चल रही है। अगर हम कुछ माह पूर्व अमेरीका के उच्च अधिकारियों की पाकिस्तान की यात्राओं को ध्यान में रखों तो वहां पर भी पहिले सुरक्षा के नाम पर सुरक्षा बलों को अमेरीका ने तैनात किया और धीरे-धीरे उसके महत्वपूर्ण हिस्सों में आज भी तैनात हैं पूर्ण कब्जे के साथा और पूरा दबाव बनाये हुये हैं ये अमेरीका के सुरक्षा बल पाकिस्तान सरकार पर! क्या यह उसही तरह की यात्रा के रूप में तो नहीं है? जिसे हमारा मीडिया और सरकार दो महाशक्तियों का मिलन बता रहा है लेकिन वास्तव में हमारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था ही अमेरीका के हाथ में है? हमें विचार तो करना ही है और पूरे घटनाक्रम पर नजर भी रखनी ही है। लेकिन अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान, अब भारत का नम्बर आना तो निश्चित ही है।

दीवाली में बाजार हुआ रोशन, सेंसेक्स २१ हजार के पार

दीपावली के मौके पर विशेष मुहूर्त कारोबार में देश के शेयर बाजारों में बढ़त का रूख देखा गया। सेंसेक्स १११.३९ अंक बढ़कर २१,००० की मनोवैज्ञानिक सीमा से ऊपर २१,००४.९६ पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ३०.६ अंक बढ़कर ६३१२.४५ पर बंद हुआ। इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का ३० शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स १५१.०९ अंकों की बढ़त के साथ २१,०४५.६६ अंक पर खुला।गुरूवार को यह २०,८९३.५७ पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने २१,१०८.६४ के ऊपरी और २०,९६१.९८ के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का ५० शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ३६.०५ अंकों की बढ़त के साथ ६,३२१.८५ पर खुला। गुरूवार को यह ६,२८५.८५ पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी ने ६३३८.५० के ऊपरी और ६३०३.१० के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप ७५.९७ अंकों की बढ़त के साथ ८,६७८.९७ पर बंद हुआ और स्मॉल कैप १६४.१४ अंकों की बढ़त के साथ ११,०४४.४४ अंक पर बंद हुआ। दीपावली के मौके पर संध्या मुहूर्त कारोबार की पुरानी परम्परा रही है। क्योंकि लोग दीपावली के मौके पर निवेश को शुभ मानते हैं।

बहाना देश की सुरक्षा का और काम धमकाने का?

देश की सुरक्षा के नाम पर निजी मोबाइल कम्पनियां अब आम जनता को भी परेशान करने लगी हैं। पहले सेवादोष, अनचाहे प्लान देना और अब दस्तावेज जमा कराने का दबाव। जबकि किसी भी सरकारी विभाग ने पुराने उपभोक्ताओं के पहचान दस्तावेज पुन: जमा कराने के आदेश नहीं दिये गये हैं। हां, यह जरूर कम्पनियों को निर्देश हैं कि समय-समय पर उपभोक्ता के पतों का सत्यापन करें। यह सत्यापन कम्पनी के आदमी अथवा एजेंट के माध्यम से किया जाना है। इन निजी मोबाइल कम्पनियों ने स्वंय के स्तर पर जांच करने के बजाये पुनाने उपभोक्ताओं से उनके पहचान सम्बन्धि दस्तावेज अपने कस्टमर केयर पर जमा कराने के निर्देश दिये हैं और दस्तावेज जमा नहीं कराने पर कनेक्शन को वनवे कर दिये हैं। टीआरआई और सरकारी विभागों यह साफ पता है कि मोबाइल कम्पनियां यह मोबाइल उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यम से धमका रही है। फिर भी इन पर जुर्माना लगाने के बाजाये यह विभाग और टीआरआई तमाशा देख रहे हैं। हाल ही में जारी समाचार पत्रों के विज्ञापनों को गोर से देखा पढ़ा जाये तो स्पष्ट हो जायेगा कि यह निजी मोबाइल कम्पनियां केवल खानापुर्ति ही कर रहीं हैं। जबकि सरकारी मोबाइल कम्पनियों ने अपने उपभोक्ताओं के कनेक्शन लेते समय दिये गये दस्तावेजों के आधार पर ही उपभोक्ताओं की पहचान की जांच की है और कर रहीं है। ऐसे में बार-बार दस्तावेज मांगना और उनकी जांच नहीं करना कितना कानूनी है और कितना गैर कानूनी इस बात पर ना तो सरकारी विभागों का ध्यान है और ना ही टीआरआई का जो इन मामलों को ही देखते हैं। आम मोबाइल धारकों को अब लगने लगा है कि यह सब विभाग दिखावे के लिये ही बनाये गये हैं या निजी कम्पनियों को नियम कानून तोडने में मदद पहुंचाने के लिये हैं। आम अवाम को तो इन से कोई फायदा नहीं पहुंचा है। तीन-तीन बार दस्तावेज लेने के बाद भी यह निजी मोबाइल कम्पनियों पुन: पहचान सम्बन्ध दस्तावेज मांग रहीं है। इनका दस्तावेज मांगने का तरीका भी विशेष है। जैसे एयरटेल का तरीका है कि आपके दस्तावेज वैध नहीं पाये गये हैं। अब कम्पनी के पुछा जाये कि अवैध कैसे हुये? कब जांच की गई? किसने जांच की? अगर वैध दस्तावेज नहीं पाये गये तो क्या कार्यवाही की गई? इनका जवाब देने के बजाये कम्पनी अपने उपभोक्ताओं पर पुन: दस्तावेज जमा कराने का दबाव बना रही है। नहीं जमा कराने वाले उपभोक्ता का फोन बंद किया जा रहा है। बहाना देश की सुरक्षा का और काम धमकाने का?

१८ अक्टूबर को मैदान में उतरेगी कोल इंडिया

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया पूंजी बाजार से धन जुटाने के लिए आगामी १८ अक्टूबर बाजार में आ रही है। कंपनी का आईपीओ १८ अक्टूबर को खुलेगा और २१ अक्टूबर को बंद होगा। सरकार ने कंपनी के शेयर के लिए २२५ से २४५ रूपए का मूल्य तय किया है, लेकिन इसमें रिटेल इन्वेस्टर्स को पांच फीसदी की छूट दी जाएगी।
डब्ल्यूसीएल के सीएमडी ने पत्रकारों को बताया कि इश्यू के जरिये कोल इंडिया में सरकार की १० प्रतिशत हिस्सेदारी अर्थात ६३ करोड १६ लाख शेयर बेचे जाएंगे। फिलहाल कंपनी में सरकार की शत प्रतिशत हिस्सेदारी है। वर्ष २००९-१० में देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी करीब ८० प्रतिशत रही। कंपनी ने ४३ करोड़ १० लाख टन कोयला उत्पादन किया।

जमीन किसी कि और बंटवारा कोई करे क्यों?

दोनों अम्बानी भाईयों की बात करें तो यह लगता है कि-जमीन किसी कि और बंटवारा कोई करे! याने कि सरकारी अधिकार की वस्तुओं का कोई दूसरा और तीसरा मिल कर आपस में बंटवारा या समझौता कैसे कर सकता है? इस मामले में समझौता करने वालों पर भी तो कार्यवाही होनी चाहिये! आज के रिलायन्स के मामले में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से जो बात सामने आई वह यही है और इस तरह के बंटवारे अथवा समझौते को माननीय न्यायालय ने मानने से इंकार भी किया है। अब सवाल सरकार का है कि वे क्या कार्यवाही करती हैं इस तरह के समझौते करने वालों पर। यह बात तो तैय है कि इस गैस समझौता विवाद में दोनों ही भाइयों के समूह को कोई प्राथमिकता नहीं दी गई है। विवाद तो अभी भी बना हुआ है सरकारी स्तर पर लेकिन पहले हम भी माननीय न्यायालय के आज के निर्णय को गौर से देखेंगे उसके बाद कोई ठोस निर्णय पर पहुंचेंगे।बहर हाल स्टॉक मार्केट में तो एक बार फिर विदेशी और रिलायंस के नाम पर तोडफ़ोड़ चालू आहे! देखते रहें कि कमोडिटी की तरह इस में भी कितनी इनसाईडर ट्रेडिंग हुई है। बस कुछ इंतजार और..?

सरकार खुद कमोडिटी में सट्टेबाजी कर रही है

क्यों लगा ना करारा झटका! लेकिन यह बात सही है, भारत सरकार विदेशों में गेहूं, पैट्रोलियम पदार्थों एवं अन्य कमोडिटी में एफसीआई व अन्य एजेंसियों के माध्यम से खरीद-बेच का काम कर रही है याने साफ शब्दों में सट्टेबाजी कर रही है। तो ऐसी सरकार देश में मंहगाई को कम करने का काम क्यों करेगी? क्यों आवश्यक कमोडिटी पर हो रहे सट्टे को रोकेगी? जब सरकार ही सट्टेबाजी कर रही हो तो सट्टेबाजी को रोकने के बजाये सरकार उसे बढ़ावा ही देगी और हो भी यही रहा है इस देश में। चाहे जनता कितना ही हो हल्ला मचा ले लेकिन मंहगाई और सट्टे को रोकने में सरकार नाकाम रही है। देश के स्टॉक मार्केट में भी यही हो रहा है। इस देश की कई बडी कम्पनीयां विदेशी निवेशक बन कर इसही देश को नुकसान पहुंचा रही हैं। नहीं भरोसा हो तो देश के एक्सचेंजों और सेबी से जानकारी ले सकते हैं पिछले दो सालों में देश में कितनी कम्पनीयों ने निवेश किया इन कम्पनीयों के नाम से ही समझ में आ जायेगा कि आखीर यह है किस देश की? कमोडिटी हो या स्टॉक मार्केट दोनों ही क्षेत्रों में कई कम्पनीयां तो ऐसी हैं जो घाटे का रोजना रो कर राहत पेकेज भी लेती रही और आम जनता को भी लूटती रही। यह सारी कवायद सरकारी मिलीभगत से ही हुई है। नहीं तो सरकार इनको राहत पैकेज देने के बजाय आम जनता को देती तो शायद इस देश का कुछ भला तो हो ही जाता। लेकिन यह सारे राहत पैकेज लेकर भी कम्पनीयों ने जनता को ही लूटा है। यह भी सबके सामने है और सरकार के सामने भी! लेकिन कार्यवाही क्या हुई? कुछ नहीं। इसका मतलब सरकार के साथ सांठगांठ कर के ही तो यह सब हो रहा है। कमोडिटी में उतार-चढ़ाव, सट्टेबाजी और कालाबाजारी-जमाखोरी सब कुछ सरकार की देख रेख में। लेकिन आम जनता को इन सब बातों को बताने वाला भी कोई माई का लाल नहीं है। जितना जल्दी समझ सके जनता तो उसका भला, नहीं तो एक दिन वहीं आयेगा जब जनता ही गोदामों को लूटेगी जैसे कुछ दसकों पहले हुआ था।

भारत की बेरोजगारी की इन्हें चिंता क्यों नहीं है?

विदेशों में बढ़ रही बेरोजगारी की चिंता तो देश के नेताओं और राजनेताओं के साथ मार्केट आपरेटरों को हो रही है जबकि अभी तक कोई आंकड़े ही जारी नहीं हुए हैं? अब इनही से पूछा जाये कि भारत में रह कर भारत की बेरोजगारी की इन्हें चिंता क्यों नहीं है? तो यह लम्बे समय तक गायब ही नजर आयेंगे या फिर कोई नया मुद्दा उछाल कर इस मुद्दे को दबा दिया जायेगा। कारण साफ है देश के इन दुश्मनों जो कि देश के वफादार कहे जाते हैं का सारा दो नम्बर का पैसा भी तो विदेशों में ही जमा है। साफ है बयान दो और मंहगाई बढ़ाओ या रिपोर्ट की आड में दाम बढ़ाने की दहशत फैला कर कालाबाजारियों को पनाह देने का कार्यक्रम भी तो सरकारी स्तर पर ही चल रहा है। जिसे देश का हर नागरिक देख सुन रहा है और समझ रहा है। इस सबको ज्यादा नहीं समझें और देश के नागरिक बगावत नहीं करें इसके लिये अब महाराष्ट्रा में मराठी के नाम पर वापस बबाल चालू हो गया है। लोग इसे देखेंगे और इस नौटंकी से हुए देश के नुकसान को समझेंगे तब तक कोई नई नौटंकी चालू हो जायेगी। जो इससे बड़ी होगी। कहने का मतलब साफ है कार्यवाही करना तो दूर सरकारें इस तरह के मामलों को खुद ही हवा दे रही है। ताकि जनता का ध्यान बंटा रहे और पूजीपति, कालाबाजारी, जमाखोर आदि अपना काम करते रहें। रसोई गैस की देश में कोई कमी नहीं है हजारों गेलन गैस रोजाना कम्पनियां जला कर कम करतीं हैं। अगर स्टॉक करने की क्षमता बढ़ा कर इसे स्टॉक किया जाये और आम जनता को दिया जाये तो शायद देश में गैस के भाव एक सौ पचास रूपये से भी कम होंगे। लेकिन देश कि जनता ने जिन्हें चुना है वे ही आज जनता को लूटवा रहे हैं। चाहे वे किसी भी दल से क्यों न हों। यही लोग अंग्ररेजों की तरह जात, पात, धर्म, भाषा, क्षेत्र के नाम पर जनता को लड़वा कर संगठित नहीं होने ने देना चाहते हैं। देश में बढ़ रही बेरोजगारी को आंकड़ों में हेराफरी कर सरकार स्वंय जनता को बेवकूफ बना रही है। वर्तमान हालात को बताने के बजाय सरकार 2004 के हालात बता रही है। जब मंहगाई कम थी। लेकिन आज आमदनी 2004 के मुकाबले कम है लेकिन मंहगाई उससे कहीं ज्यादा। साफ है मतदाताओं को नेताओं द्वारा बेवकुफ बनाने का यह नौटंकी भरा कार्यक्रम! आज के हालत हो आजादी के पहले के जमीदारों, सरमायेदारों और अंग्रेजों के अत्याचारों से भी बढ़ कर हैं। जहां पर आम जनता को तील-तील कर मरने पर विवश किया जा रहा है फिर भी नहीं मरे तो आतंक के नाम पर बम फोडना और दहशत फैलाना आदि-आदि?

सीआरआर बढ़ाने से बैंकों पर कोई फर्क नहीं होने वाला!

सीआरआर बढ़ाने से बैंको पर कोई खास फर्क नहीं पडऩे वाला है। चाहे वे कितना ही हो हल्ला मचालें। क्योंकि ज्यादातर निजी बैंक उद्योग समूहों से जुड़े हुये हैं और वर्तमान समय में ये बैंक केवल बड़े लोन ही दे रहे हैं। आम जनता को तो वैसे भी ये बैंक लोन नहीं देते ऐसी स्थिति में इनके पास भरपुर मात्रा में धन उपलब्ध है और उद्योगपति घराने इस पैसे से ही बाजारों में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इसही का नतीजा है मंहगाई! कुछ बैंक और बडे आपरेटरों के हो हल्ला मचा कर स्टॉक मार्केट में उठापटक करने की पूरी योजनाबद्ध साजिश मात्र है। सीआरआर बढ़ाने से सरकारी बैंकों को भी कोई खास फर्क नहीं पडऩे वाला और सरकारी बैंकों ने इस पर कोई खास टिप्पणी भी नहीं की है। साफ है स्टॉक मार्केट और कुछ कालाबाजारिये सलाहकारों को प्रायोजित कर इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं ताकि आम निवेशक बाजारों से दूर ही रहें। यह उठापटक भारत के बडे आपरेटरों द्वारा की जा रही है और इनमें से अधिकतर एफआईआई के तौर पर काम रहे हैं। यह आपरेटर एफआईआई के तौर पर पैसा बाहर ले जा रहे हैं और भारतीय नागरिक बात कर वापस इसे विदेशी मुद्रा के नाम पर भारत में लाते हैं और भारी टैक्स चोरी कर रहे हैं। नुकसान छोटे निवेशकों, सरकार और आज जनता को भुगतना पड़ रहा है। यही कारण है कि अमेरीका के राष्ट्रपति को अमेरीका के बैंकों को चेतावनी देनी पड़ी क्योंकि वे इस गलत तरीके से हो रहे लेन-देन के हो रही परेशानी को समझ रहे हैं। लेकिन भारत में तो राजनेता और पूंजीपतियों की सांठगांठ के चलते इसे बढ़ावा मिल रहा है। यही कारण है कि कोई भी एफआईआई के निवेश सम्बन्धी जानकारी आम जनता को उपलब्ध नहीं करवा रहा है। लेकिन आम जनता की जानकारी सभी सरकारी विभागों को उपलब्ध करवाई जा रही है जैसे आयकर विभाग आदि! जाहिर है बड़े आपरेटर एफआईआई बन कर जो खेल खेल रहे हैं उसे इस देश के राजनेता उजागर नहीं करना चाहते और ना ही सरकारी अमला इसे उजागर करना चाहता है? आखिर आर्थिक हित जो सबके जुड़े हैं, जनता जाये भाड़ में! खैर कुल मिलाकर हमारा मानना है कि सीआरआर के नाम पर हो रहा हो हल्ला केवल हो हल्ला ही है बैंक उद्योग में पैसे की कोई कमी नहीं है। इस लिये ये हो हल्ला मात्र धोखा ही है और आम जनता सावधान रहे।

गिरता रूपया और बढ़ती मंहगाई, लूटते नागरिक और भरते सरकारी खजाने?

बाजार में जारी वर्तमान पांच रूपये और दस रूपये के सिक्कों को देखें तो मुद्रा का अवमूल्यन समझने में देर नहीं लगेगी। अब जारी नये पांच के सिक्के का वजन तीन साल पहले के पचास पैसे के सिक्के के बराबर है। याने कि आज का पांच रूपये की कीमत पचास पैसे भी नहीं है। साफ है कि हमारे एक रूपये की कीमत दस पैसे से भी कम है। इस अद्योषित अवमूल्यन के कारण ही मंहगाई आसमान छू रही है। जिसे शायद ही किसी विशेषज्ञ ने उजागर किया हो? अब तक अंतराष्ट्रीय बाजारों के नाम पर जनता का ध्यान बांटने के अलावा किसी ने कुछ नहीं किया है। यही नहीं सरकार ने भी खाद्य पदार्थों की फ्यूचर ट्रेडिंग को बाजार में मंहगाई बढ़ाने के लिये ही जारी रखा हुआ है। अगर सरकार खाद्य पदार्थों की वायदा बाजार की गतिविधियों पर रोक लगा देती है तो वर्तमान मंहगाई का असर आधे से भी ज्यादा कम हो सकता है। साथ ही हाजिर बाजार में खाद्य पदार्थों के कारोबार पर निगरानी रख कर और स्टॉक सीमा तैय कर मंहगाई को काबू किया जा सकता है। लेकिन सरकार आम जनता से ज्यादा खुद के खजानों को भरने में लगी है। बाकी बचा है उसे पूजीपति और सट्टेबाज लूटने में लगे हैं। एलपीजी गैस का ही उदाहरण लें तो देखेंगे की सरकार स्वंय कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है। एक और सप्लाई कम की जाती है तो दूसरी और वाहनों में इसके प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जबकि वाहनों को एलपीजी गैस उपलब्ध करवाने हेतु अभी तक पूरी तरह से धरातल पर एक प्रतिशत भी संसाधान नहीं है। नतीजन बेचारे वाहन चालक रसोई गैस सिलेण्डर को ही तो उपयोग में लेंगे। कामर्शियल और घरेलू गैस के दाम एक समान कर दिये जायें और तत्काल उपलब्ध करवा दी जाये तथा सप्लाई को बढ़ाया जाये तो हमारा मानना है कि सब्सिडी की आवश्यकता ही नहीं है क्योंकि दाम तो घटेंगे। देश में बेहताशा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों को बढ़ाया जा रहा है, अगर इसको रोक कर इस पैसे से मंहगाई को काबू में किया जाये तो शायद मंहगाई से कडाई से निपटा जा सकता है। हां आवश्यकता है देश के सभी कर्मचारियों को श्रेणीवार एक समान वेतन भत्ते दिये जायें। चाहे वे तेल कम्पनी के कर्मचारी हो या सैन्य कर्मचारी अथवा राज्य सरकार के कर्मचारी! सभी का श्रेणीवार वेतन तैय कर दिया जाये और उसे बढ़ाया नहीं जाये। इस मद में बचे हुये पैसे से ही मंहगाई से काफी हद तक लड़ा जा सकता है और देश के नागरिकों को राहत पहुंचाई जा सकती है। आवश्यकता है नेताओं की इच्छा शक्ति की। जो शायद कुर्सी के आगे विवश है? कुल मिलाकर सामान्य उपायों और कालाबाजारियों-सट्टेबाजों पर सख्ती व वितरण में सुधार मात्र से ही काफी हद तक मंहगाई पर काबू पाया जा सकता है। नये कर या सरचार्ज आदि लगाने की आवश्यकता भी नहीं पडेगी।

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-22/10/2009

आज निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर— 5178, 5197, 5131 और 5165
नीचे— 5046, 5025, 4995 और 4977
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
JPASSOCIAT,SAIL,JINDALSTEL,TATASTEEL,
LICHSGFIN,DLF,BAJAJHIND,RENUKA,
FEDERALBNK,YESBANK,INDIANB,CANBK,
TATAMOTORS,TCS,POLARIS,HCLTECH,HCLTECH,
MPHASIS,JETAIRWAYS,BHARTIARTL

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-21/10/2009

आज निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर— 5131, 5165, 5196 और 5237
नीचे— 5097, 5078, 5046 और 5025
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
JPASSOCIAT,SAIL, TATASTEEL,LICHSGFIN,
DLF,BAJAJHIND,RENUKA,FEDERALBNK,
YESBANK,INDIANB,TATAMOTORS,TCS,
POLARIS,HCLTECH,GESHIP,JINDALSAW,
MCDOWELL,SRF

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-20/10/2009

निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर— 5065, 5096, 5137और 5164
नीचे— 5031, 4997, 4978 और 4925
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
SBIN,INGVYSYABK,KTKBANK,ORIENTBANK,
STAR,DLFCAIRN,ORCHIDCHEM,TCS,RELIGARE,
FSL,KALPATPOWR,NTPC,NHPC,ISPATIND
------------------------------------------------------------------------
आज एफ एण्ड ओ में निम्न पर बेन रहेगा
ABAN

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-12/10/2009

आज निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर— 4978, 4997, 5037और 5065
नीचे— 4925, 4904, 4877 और 4866
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
FSL,NTPC,NHPC,ISPATIND,TATAMOTORS,
CASTROL,BOMDYEING,CIPLA,DIVISLAB,
GLAXO,HCLINSYS,ITC,HINDUNILVR,SIEMENS,
TITAN,GESHIP,MUNDRAPORT,BHARATFORG,
ULTRACEMCO,SOBHA,DEWANHOUS

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-9/10/2009

आज निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर— 5037, 5065, 5095 और 5135
नीचे— 4997, 4978, 4945 और 4904
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
FSL,NTPC,NHPC,ISPATIND,TATAMOTORS,CASTROL,
GAMMONIND,FEDERALBNK,CIPLA,DIVISLAB,
HCLINSYS,ITC,HINDUNILVR,SIEMENS,
GESHIP,MUNDRAPORT,BHARATFORG,SOBHA
------------------------------------------------------------------------
आज एफ एण्ड ओ में निम्न पर बेन रहेगा
ISPATIND

रिलायंस देगी एक पर एक बोनस शेयर

बीस दिन पहले १७ सितंबर को रिलायंस इंडस्ट्रीज के १.५ करोड़ शेयरों की बिक्री से जिस तरह बाजार को चौंकाया था, उसी तरह चौंकाने का काम कंपनी द्वारा एक पर एक बोनस शेयर देने के फैसले ने किया है। हालांकि कंपनी के निदेशक बोर्ड के इस फैसले की घोषणा शेयर बाजार के बंद होने के बाद की गई है। इसलिए तत्काल इस फैसले का असर नहीं दिखाई दिया। लेकिन गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़ सकता है। बुधवार को कंपनी के शेयर का बंद भाव बीएसई में २०९९ रुपये रहा है जो मंगलवार के बंद भाव से १.५७ फीसदी कम है। हालांकि कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में बोनस शेयर के लिए रिकार्ड डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने दस रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर पर १३ रुपये का लाभांश देने की भी घोषणा की है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह रिलांयस समूह से जुड़े पेट्रोलियम ट्रस्ट ने २१२५ रुपये की दर से कंपनी के १.५ करोड़ शेयर बेचकर ३१८८ करोड़ रुपये जुटाए थे, उससे बाजार में संकेत गया था कि कंपनी के शेयर अपनी ऊपरी सीमा तक पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने १२ साल पहले सितंबर १९९७ में १:१ बोनस की घोषणा की है। उससे पहले अक्टूबर १९८३ में कंपनी ने ३:५ के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे।कंपनी ने ३१ मार्च २००९ को समाप्त हुए वर्ष के अंकेक्षित नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि आलोच्य वर्ष में उसका शुद्ध लाभ सामान्य गतिविधियों से १५६३७ करोड़ रुपये रहा। जो वर्ष २००८ में १५२६१ करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय १३४३३८ करोड़ रुपये से बढ़कर १४३९०७ करोड़ रुपये हो गई है।

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-8/10/2009

आज निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर—4997, 5037, 5065 और 5095
नीचे— 4978, 4945, 4904 और 4884
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
FSL,NHPC,RECLTD,YESBANK, PNB,CANBK,
LICHSGFIN,CIPLA,ORCHIDCHEM,SAIL,
STER,WELGUJ,LT,BAJAJHIND,VIDEOIND,
CROMPGREAV,GODREJIND,SINTEX,UNIPHOS

TODAY'S MARKET/आज का बाजार-6/10/2009

आज निफ्टी के पडाव इस प्रकार हैं ।
ऊपर—5037, 5065, 5095 और 5125
नीचे—4997 , 4978, 4945 और 4904
------------------------------------------------------------------------
अधिक गतिविधियों वाले स्टॉक
JSWSTTEL,SESAGOA,SALE,RELINFRA,JETAIRWAYS,
LUPIN,CIPLA,ZEEL,MPHASIS,HEROHONDA,
PRAKASH,ITC,JAYSREETEA,BEML