http://pinkcitygold.blogspot.com/
mail your suggestion, views, comment

देश की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाचा क्यों?

आज देश में अमेरीका के राष्ट्रपति का आगमन हुआ है और इससे पहिले सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जुम्मेदारी अमेरीका के सुरक्षा दस्तों ने अपने हाथों में ले ली है। हमारे देश के महत्वपूर्ण हिस्सों में भी आज अमेरीका के सुरक्षा दस्तों का कब्जा है और उस पर विभिन्न तरीकों से निगरानी की जा रही है। अब सवाल है कि क्या हमारे देश के राजनेताओं को याद नहीं कपड़े उतारने वाली घटनाऐं। या अमेरीका के आगे झुके पड़े हैं ये बेशर्म अथवा देश को गुलाम बनाने की कोई बड़ी साजिश है?हमारे सुरक्षा बलों को दुनिया के उच्च स्तर के सुरक्षा दस्तों में गिना जाता है। तो फिर हमारे ही देश में हमारे सुरक्षा दस्तों के ऊपर अमेरीका के इन सुरक्षा दस्तों को तैनात करने का क्या औचित्य है? इससे यह तो माना ही जा सकता है कि हमारे सुरक्षा दस्तों का मनोबल तोडऩे की एक बड़ी साजिश पर्दे के पीछे चल रही है। अगर हम कुछ माह पूर्व अमेरीका के उच्च अधिकारियों की पाकिस्तान की यात्राओं को ध्यान में रखों तो वहां पर भी पहिले सुरक्षा के नाम पर सुरक्षा बलों को अमेरीका ने तैनात किया और धीरे-धीरे उसके महत्वपूर्ण हिस्सों में आज भी तैनात हैं पूर्ण कब्जे के साथा और पूरा दबाव बनाये हुये हैं ये अमेरीका के सुरक्षा बल पाकिस्तान सरकार पर! क्या यह उसही तरह की यात्रा के रूप में तो नहीं है? जिसे हमारा मीडिया और सरकार दो महाशक्तियों का मिलन बता रहा है लेकिन वास्तव में हमारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था ही अमेरीका के हाथ में है? हमें विचार तो करना ही है और पूरे घटनाक्रम पर नजर भी रखनी ही है। लेकिन अफगानिस्तान के बाद पाकिस्तान, अब भारत का नम्बर आना तो निश्चित ही है।

दीवाली में बाजार हुआ रोशन, सेंसेक्स २१ हजार के पार

दीपावली के मौके पर विशेष मुहूर्त कारोबार में देश के शेयर बाजारों में बढ़त का रूख देखा गया। सेंसेक्स १११.३९ अंक बढ़कर २१,००० की मनोवैज्ञानिक सीमा से ऊपर २१,००४.९६ पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी ३०.६ अंक बढ़कर ६३१२.४५ पर बंद हुआ। इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का ३० शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स १५१.०९ अंकों की बढ़त के साथ २१,०४५.६६ अंक पर खुला।गुरूवार को यह २०,८९३.५७ पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने २१,१०८.६४ के ऊपरी और २०,९६१.९८ के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का ५० शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ३६.०५ अंकों की बढ़त के साथ ६,३२१.८५ पर खुला। गुरूवार को यह ६,२८५.८५ पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी ने ६३३८.५० के ऊपरी और ६३०३.१० के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप ७५.९७ अंकों की बढ़त के साथ ८,६७८.९७ पर बंद हुआ और स्मॉल कैप १६४.१४ अंकों की बढ़त के साथ ११,०४४.४४ अंक पर बंद हुआ। दीपावली के मौके पर संध्या मुहूर्त कारोबार की पुरानी परम्परा रही है। क्योंकि लोग दीपावली के मौके पर निवेश को शुभ मानते हैं।

बहाना देश की सुरक्षा का और काम धमकाने का?

देश की सुरक्षा के नाम पर निजी मोबाइल कम्पनियां अब आम जनता को भी परेशान करने लगी हैं। पहले सेवादोष, अनचाहे प्लान देना और अब दस्तावेज जमा कराने का दबाव। जबकि किसी भी सरकारी विभाग ने पुराने उपभोक्ताओं के पहचान दस्तावेज पुन: जमा कराने के आदेश नहीं दिये गये हैं। हां, यह जरूर कम्पनियों को निर्देश हैं कि समय-समय पर उपभोक्ता के पतों का सत्यापन करें। यह सत्यापन कम्पनी के आदमी अथवा एजेंट के माध्यम से किया जाना है। इन निजी मोबाइल कम्पनियों ने स्वंय के स्तर पर जांच करने के बजाये पुनाने उपभोक्ताओं से उनके पहचान सम्बन्धि दस्तावेज अपने कस्टमर केयर पर जमा कराने के निर्देश दिये हैं और दस्तावेज जमा नहीं कराने पर कनेक्शन को वनवे कर दिये हैं। टीआरआई और सरकारी विभागों यह साफ पता है कि मोबाइल कम्पनियां यह मोबाइल उपभोक्ताओं को विभिन्न माध्यम से धमका रही है। फिर भी इन पर जुर्माना लगाने के बाजाये यह विभाग और टीआरआई तमाशा देख रहे हैं। हाल ही में जारी समाचार पत्रों के विज्ञापनों को गोर से देखा पढ़ा जाये तो स्पष्ट हो जायेगा कि यह निजी मोबाइल कम्पनियां केवल खानापुर्ति ही कर रहीं हैं। जबकि सरकारी मोबाइल कम्पनियों ने अपने उपभोक्ताओं के कनेक्शन लेते समय दिये गये दस्तावेजों के आधार पर ही उपभोक्ताओं की पहचान की जांच की है और कर रहीं है। ऐसे में बार-बार दस्तावेज मांगना और उनकी जांच नहीं करना कितना कानूनी है और कितना गैर कानूनी इस बात पर ना तो सरकारी विभागों का ध्यान है और ना ही टीआरआई का जो इन मामलों को ही देखते हैं। आम मोबाइल धारकों को अब लगने लगा है कि यह सब विभाग दिखावे के लिये ही बनाये गये हैं या निजी कम्पनियों को नियम कानून तोडने में मदद पहुंचाने के लिये हैं। आम अवाम को तो इन से कोई फायदा नहीं पहुंचा है। तीन-तीन बार दस्तावेज लेने के बाद भी यह निजी मोबाइल कम्पनियों पुन: पहचान सम्बन्ध दस्तावेज मांग रहीं है। इनका दस्तावेज मांगने का तरीका भी विशेष है। जैसे एयरटेल का तरीका है कि आपके दस्तावेज वैध नहीं पाये गये हैं। अब कम्पनी के पुछा जाये कि अवैध कैसे हुये? कब जांच की गई? किसने जांच की? अगर वैध दस्तावेज नहीं पाये गये तो क्या कार्यवाही की गई? इनका जवाब देने के बजाये कम्पनी अपने उपभोक्ताओं पर पुन: दस्तावेज जमा कराने का दबाव बना रही है। नहीं जमा कराने वाले उपभोक्ता का फोन बंद किया जा रहा है। बहाना देश की सुरक्षा का और काम धमकाने का?